16 दिसंबर 2014 - 19:42
पाकिस्तानी बोको हराम ने बच्चों को आतंकवाद का निशाना बनाया।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के शरीक चेअरमैन आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि पाकिस्तानी बोको हराम ने स्कूल के बच्चों को आतंकवाद का निशाना बनाया, पाकिस्तानी बोकोहराम अपने अफ्रीकी रिश्तेदारों की तरह आतंकवाद कर रहे हैं

अहले बैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के शरीक चेअरमैन आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि पाकिस्तानी बोको हराम ने स्कूल के बच्चों को आतंकवाद का निशाना बनाया, पाकिस्तानी बोकोहराम अपने अफ्रीकी रिश्तेदारों की तरह आतंकवाद कर रहे हैं, ऐसे हमले पाकिस्तानी जनता और सेना की हिम्मत को कमज़ोर नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को खुली हुई शिकस्त दी जाएगी, उन लोगों की आंखें खुल जानी चाहिए जो आतंकवादियों को शहीद कहते हैं।